फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्करी में शामिल नेटवर्क को करें चिह्नित, गश्त और बढ़ाएं

Thu, 16 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी और कस्टम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इसमें सीमा पार होने वाली तस्करी के नए तरीकों, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तय की।
विज्ञापन

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तस्करी में शामिल नेटवर्क को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, सीमा पर गश्त और चेकिंग को और अधिक सघन बनाया जाए।
डीएम शिवरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नेपाल सीमा से प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग और उनकी तस्करी को रोकने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ समन्वित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताने और तस्करी की सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
सीमा पर एसएसबी, पुलिस और कस्टम के बीच बेहतर समन्वय के साथ नियमित सूचना साझा करने पर भी सहमति बनी, ताकि किसी भी तस्करी नेटवर्क को पनपने का अवसर न मिले।
बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र में गश्त, चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सभी संवेदनशील मार्गों और आवागमन के प्रमुख बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों का सत्यापन कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा हुई और रोकथाम के उपाय के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें