फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में खींचा विकास का खाका 

Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा गांव में खुली बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकासखंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़िला में खुली बैठक की गई। इसमें गांव के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। ग्राम प्रधान मगरा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत की कार्य योजना का निर्माण हुआ। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत को खुले शौच से मुक्त कराने व मनरेगा योजना अंर्तगत गांव में कराए जाने वाले कार्यों पर विचार किया गया।

ग्राम प्रधान मगरा देवी ने कहा कि गांव का संपूर्ण विकास करना ही मेरा पहला उद्देश्य है।  इस दौरान सचिव जय सिंह सोनकर, रोजगार सेवक रघुनंदन दुबे, पशुपति दुबे, बृजमोहन गौतम, नियाजुद्दीन, आरती, प्रभावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें