फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का ढेर, समाधान में तारीख का फेर

Tue, 03 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जन शिकायतों की सुनवाई के लिए मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में शिकायतों की ढेर रही। जिले की पांचों तहसीलों में तीखी धूप के  बावजूद दूर-दराज से फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, मगर समाधान चंद मामलों का ही हो पाया।
विज्ञापन


सदर तहसील दिवस में 62 के सापेक्ष सिर्फ 7 मामले निपटाए जा सके, जबकि यहां प्रभारी डीएम समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी खुद मौजूद रहे। शेष प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया।


नौगढ़ तहसील में आयोजित तहसील दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने अफसरों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी। कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होना चाहिए। फरियादियों को संतुष्ट करें, ताकि दोबारा शिकायत न पहुंचे।
विज्ञापन


तहसील दिवस में आए 62 प्रार्थना पत्रों में राजस्व के 29, पुलिस से संबंधित 8, विकास से संबंधित 8, शिक्षा विभाग से संबंधित एक मामला रहा। इसमें राजस्व के 5 सहित कुल सात मामलों का निस्तारण हो पाया।

इस अवसर पर एसपी अजय कुमार साहनी, सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, सीओ सदर मो. अकमल खान, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ.राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें