चरस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
इटवा। पुलिस ने 516 ग्राम चरस के साथ एक आरोपित को क्षेत्र के तेनुआ बंधे के पास गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम टेऊंवा ग्रांट के टोला मोहम्मदपुर निवासी सुखारी उर्फ सोबराती के तौर पर हुई।
एसओ कठेला सौदागर राय ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार आरोपित पर केस दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर त्रिलोकपुर और मिश्रौलिया में कई मुकदमे दर्ज हैं।