फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के चेतिया गांव के प्राचीन मंदिर मोती सागर में सावन के तीसरे सोमवार को पूजा करते श्र - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष
विज्ञापन

डुमरियागंज/मिश्रौलिया। श्रावण के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा। सुबह ही भक्त पहुंचने लगे थे। जयघोष के बीच भक्तों ने जलाभिषेक किया और फिर पूजा की। जिले के सभी शिवालयों में हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा।
सावन के तीसरे सोमवार सुबह बैदौलागढ़ कांवरियां संघ के बैनर तले भव्य जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे बोल बम के जयघोष के बीच डुमरियागंज की ओर रवाना हुए। आगे जुलूस में शामिल डीजे तो पीछे कांवरियों का कारवां। बस्ती-बढ़नी मार्ग होते हुए शिव भक्तों का जत्था राप्ती नदी तट पर पहुंचा और जल भरा। उसके बाद भक्तों का जुलूस शाहपुर, चौखड़ा होते हुए कटेश्वरनाथ शिव मंदिर पर पहुंचा। वहां जलाभिषेक कर पूजा की गई। दूसरी ओर मिश्रौलिया क्षेत्र के चेतिया गांव के प्राचीन मंदिर मोती सागर में सावन के तीसरे सोमवार के दिन बाबा महादेव मोतीनाथ और देवी पार्वती का दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचे थे। यहां मंदिर में दो शिवलिंग है। लोगों का मानना है कि जो दूसरा शिवलिंग है, वह मां पार्वती के रूप में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर होने की वजह से लोगों का मानना है कि यहां मांगी की मनोकामना भगवान शिव और माता पार्वती पूर्ण करती हैं। यहां पर लोग बहुत दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। सोमवार को सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। हालांकि इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील कमेटी के सदस्यों की ओर से की गई। इस दौरान घनश्याम गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजय चौरसिया, दिलीप जायसवाल, छोटू शुक्ल, मंगल सैनी, राधेश्याम गुप्ता, यदुनंदन सिंह, जगदीश वर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता, जय हिंद चौरसिया, रिंकू बाबा, अमर श्रीवास्तव, महेंद्र चौरसिया, हरीश चौरसिया, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं जोगिया ब्लॉक के धेंसा पलटन नाथ शिवमंदिर सहित सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें