फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अब तैनात रहेंगे तीन डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अब तैनात रहेंगे तीन डॉक्टर
विज्ञापन

-तीन शिफ्ट में लगेगी तीन-तीन डॉक्टरों की ड्यूटी, मरीजों को होगी सुविधा
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में तीन-तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे इमरजेंसी में गंभीर स्थिति में पहुंचने पर डॉक्टर के इंतजार में परेशानी नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद इमरजेंसी की व्यवस्था बदली गई है।
संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रात में भर्ती होने वाले अधिकांश मरीजों को इलाज में अब दिक्कत की शिकायत आने की आशंका कम हो गई है। रात में एक साथ कई मरीजों के इमरजेंसी में पहुंचने पर इलाज में अब ज्यादा परेशानी नहीं होगी। तीन डॉक्टर होने के कारण जल्द ही इलाज मिल जाएगा, जबकि इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे तीन चिकित्सक मिलेंगे। 24 घंटे में इमरजेंसी वार्ड में 20 से 50 मरीज आते हैं। बड़ा हादसा होने के बाद इलाज की चुनौती बढ़ जाती है। समय से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी के न होने कारण लोगों को इंतजार करना पड़ता है, लेकिन माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के संबद्ध होने के बाद सुविधाएं बढ़ रही हैं। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने में आसानी हो गई है। इसी प्रकार पैथालॉजी में इमरजेंसी मरीजों के लिए 24 घंटे जांच की सुविधा देने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार
अस्पताल आने वाले हर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इमरजेंसी में किसी मरीजों को दिक्कत न हो और उसका समय से जांच, उपचार हो जाए, इसके लिए इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दी गई है। तीन चिकित्सक हमेशा तैनात रहेंगे।
डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें