फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार उर्वरक की दुकानों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
शहर में एक उर्वरक की दुकान पर जांच-पड़ताल करते जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
चार उर्वरक की दुकानों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

तीस दुकानों से 52 नमूने लिए, जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक और बीज मुहैया कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने सदर तहसील मुख्यालय, सनई, खुनुवा, बढ़नी बाजार क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक के 52 नमूने संग्रहित किए। जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। लापरवाही बरतने वाले चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई उर्वरक एवं बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की भनक लगते ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर निकल गए। इस दौरान 30 दुकानों से 52 नमूने लिए गए, उनमें अंश सीड्स, जायसवाल बीज भंडार, ग्रीन सेंटर, पांडेय बीज भंडार, सिद्धार्थ कृषि रक्षा, शांति ट्रेडिंग कंपनी, कृषि रक्षा केंद्र, चौधरी बीज भंडार, सम्राट बीज भंडार, मिश्रा कृषि सेवा केंद्र, त्रिपाठी बीज भंडार, गोरख गुप्ता बीज, चौधरी कृषि सेवा केंद्र, किसान कृषि सेवा केंद्र, जेके पेस्टोसाइड, जेजे बीज विक्रेता, न्यू इंडिया बीज भंडार, मिश्रा बीज भंडार, सिद्दू बीज भंडार शामिल हैं। स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर न मिलने पर चार दुकानों को कारण बताओ नोटिस थमाया है। इनमें सिद्धार्थ कृषि रक्षा केंद्र नौगढ़, दरगाही बीज भंडार शोहरतगढ़, सम्राट बीज भंडार खुनुवा, जेजे पेस्टीसाइड बढ़नी शामिल थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें