फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण के लिए 13 सौ वाहन स्वामियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिग्रहण के लिए 13 सौ वाहन स्वामियों को नोटिस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए जिले के 13 सौ वाहन स्वामियों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजा गया है। आनाकानी करने वालों के वाहन का पंजीकरण निरस्त करने और केस दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
विधानसभा चुनाव में जिले में तीन मार्च को मतदान है। इससे पूर्व प्रशासन की तरफ से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पांच सौ बड़े वाहन (बस एवं ट्रक) और आठ सौ छोटे वाहन, जिनमें जीप, मिनी बस आदि के स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इनमें स्कूल संचालक, सवारी वाली बसों के संचालक, टैक्सी आदि वाहनों के स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के माध्यम से वाहन स्वामियों को भेजे नोटिस में निर्धारित समय एवं स्थान पर वाहन पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चुनाव में अधिग्रहण की कार्रवाई में आनाकानी अथवा लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 27 फरवरी से ही अधिग्रहीत वाहनों को बीएसए ग्राउंड में एकत्रित किया जाएगा। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि अधिग्रहण का नोटिस भेजा गया है। लापरवाही मिलने पर वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें