फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज में स्थित सभी तेरह आंगनबाड़ी केंद्र मिले थे बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में डुमरियागंज नगर में संचालित सभी केंद्र बंद मिले थे। जिस पर सीडीपीओ ने सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को पड़ताल में नगर रामअजोरे के घर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 11 पर कार्यकर्ता आरती सिंह नहीं मिलीं थीं। इसी तरह थाने के पीछे स्वामी के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र 15 संचालित है। जहां कार्यकर्ता आशा गोड़ नहीं मिलीं थी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्थित प्राइमरी स्कूल प्रथम में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र सात पर संजीवनी श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी केंद्र दो की अकीला खातून के रिटायर्ड होने पर इंचार्ज कार्यकर्ता रोशन आरा, आंगनबाड़ी केंद्र 3 पर गायत्री गुप्ता भी अनुपस्थित मिलीं थी। कंमपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र 10 पर रंजीता गुप्ता, आंगनबाड़ी केंद्र चार पर राधा और आंगनबाड़ी केंद्र पांच पर गीता अनुपस्थित मिलीं थीं। अमर उजाला में पड़ताल की खबर प्रकाशित होने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ अभय सिंह ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ अभय सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने वाली सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें