फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एनआईए की टीम ने सिद्धार्थनगर के एक व्यक्ति से की पूछताछ, जब्त कीं किताबें

Thu, 12 Oct 2023 11:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम गांव पहुंचकर उबैदुर्रहमान नामक व्यक्ति के घर पर दस्तक दी। सवा दस बजे सुबह तक घर के कोने-कोने की तलाशी ली। इस दौरान घर के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज कोतवाली क्षेत्र के बभनी माफी गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे तीन वाहनों के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम पहुंची। जहां एक घर पर पहुंचकर गृह मालिक से घंटो पूछताछ की।
विज्ञापन


उक्त गांव में सुबह ही टीम पहुंचकर उबैदुर्रहमान नामक व्यक्ति के घर पर दस्तक दी। सवा दस बजे सुबह तक घर के कोने-कोने की तलाशी ली। इस दौरान घर के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए। उनको साथ लेकर यहां से दल उनकी डुमरियागंज स्थित किताब की दुकान पर पहुंचा। जहां पूरे दुकान को खंगाला।

इस दौरान दल ने घर से पढ़ाई के दौरान की किताबें भी जब्त कीं। व्यक्ति ने बताया कि पांच सदस्यीय जांच टीम ने उनसे उनकी शिक्षा से लेकर समस्त परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी ली है। हालांकि इस बारे में कोई जिम्मेदार जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें