नेपाल सीमा के लोहटी में एसएसबी जवानों ने की बरामदगी
संवाद न्यूज एजेेंसी
सिद्धार्थनगर। मंगलवार की देर शाम नेपाल ले जाई जा रही साढ़े तीन क्विंटल चीनी और 27 किलो गुड़ पकड़ा गया। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने दोनों तस्करों उमेश निवासी ग्राम अजगरा, थाना कृष्णा नगर नेपाल व सूरज निवासी ग्राम कोटिया, थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक तस्कर नेपाल सीमा की ओर भागने में सफल हो गया। टीम में एएसआई राणा कस्तूर भाई, कारण बहादुर नेवार, मयंक शेखर, बृजेश कुमार, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।