फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मोहर्रम पर अलम सजाकर किया नौहा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं मोहर्रम पर अलम सजाकर किया नौहा मातम
विज्ञापन

हल्लौर। मोहर्रम की सातवीं के मौके पर मंगलवार को शिया बहुल कस्बा हल्लौर में अकीदतमंदों ने इमामबाड़ा और घरों पर अलम सजा कर नौहा मातम किया। अलम की जियारत के लिए लोगों ने शारीरिक दूरी का पूरा पालन किया।
तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में सोमवार की रात मरसिया मजलिस आयोजित हुई। मजलिस को जाकिर अजीम हैदर रिजवी ने कर्बला के मैदान में शहीद होने वाले इमाम हसन के बेटे और इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत को बयां किया। हजरत कासिम की शहादत का जिक्र सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद रो पड़े। मजलिस के बाद हजरत कासिम का ताबूत सजाया गया, जिसकी अजादारों ने जियारत की। इस मौके पर नफीस हैदर, अंबर मेहंदी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मोहर्रम की सातवीं पर भटगवा, हटवा जमोतिया, नऊंवागांव, रामभारी, पिपरा, तिलगड़ियां, अंदूवा ,वासा, बेवा आदि स्थानों पर भी मरसिया मजलिस हुई और अलम सजाकर लोगों ने नौहा मातम किया। इस दौरान इमरान, असकरी रिजवी, वसीउल हसन, खुशतर अब्बास, अमन रिजवी, असगर शिकोह, कैफी रिजवी, शब्लू, सैय्यद अली, हाशिम रिजवी, सलमान, जहीन हैदर, काजिम मेहंदी, सरवर मेहंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें