फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों की सुनाई कथा

Sun, 17 Mar 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 12 परशुराम नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन शनिवार रात कथावाचक शशि भूषण महाराज ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया।
विज्ञापन

बताया कि भगवान विष्णु ने कपिल मुनि के रूप में पांचवा अवतार लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेद व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान कपिल मुनि भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कमलेश प्रसाद गुप्ता, करुणेश गुप्ता, अतुल, रामफेर कौशल, सुरेश, चंद्र प्रकाश, अचलेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें