फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई पर बड़े की गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के पिपरी लाला गांव में सोमवार रात सगे भाइयों में हुए विवाद के बाद बड़े भाई की मौत के मामले में पुलिस ने छोटे भाई पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिपरी लाला गांव निवासी चिन्कू उर्फ मंडलई यादव (32) और गुड्डू दोनों सगे भाइयों में सोमवार रात पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट में चिन्कू उर्फ मंडलई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। गोरखपुर ले जाने की तैयारी में परिजन जुटे थे, तभी उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे, तभी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पिता नंदलाल की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के गुड्डू खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें