फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावन तस्करी रोकने के लिए किया गया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मावन तस्करी रोकने के लिए किया गया प्रेरित
विज्ञापन

खुनुवां। सीमाई क्षेत्र में के लोगों को मानव तस्करी रोकने में मदद करने सहित अन्य विषयों की जानकारी देने के लिए रविवार को 14 दिवसीय बाल संरक्षण व राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां में उप कमांडेंट सुस्वपन कुंडु ने अध्यक्षता की। राष्ट्रीय एकता दिवस को सर्वव्यापी बनाने और महान लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करने के लिए बाल अधिकार के मूलभूत सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्लान इंडिया के माध्यम से लघु लिखित परीक्षा, वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साथ विजेता व उप विजेता टीमों को उप कमांडेंट व खुनुवां पुलिस चौकी प्रभारी ने पुरस्कृत किया। प्लान इंडिया के बाल संरक्षण अधिकारी अजित कुमार ने सभी बच्चों को सामाजिक अधिकारों के बारे विस्तृत जानकारी दी। सीमावर्ती लोगों को शिक्षा के अधिकारों को बताया गया। बाल संरक्षण के मानवीय मूल्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। भारत सरकार की ओर से बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक कमांडेंट हुकुम सिंह, खुनुवां चौकी प्रभारी सभाशंकर यादव, उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक संतोष विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें