डुमरियागंज के सीएचसी बेंवा का औचक निरीक्षण करती विधायका सैय्यदा खातून। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विधायक से बोले मरीज, बाहर से खरीदनी पड़ती है दवा
विधायक सैय्यदा खातून ने किया अस्पताल का निरीक्षण
बेंवा सीएचसी के निरीक्षण में मिली गड़बड़ी पर हुईं नाराज, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य बेवां का निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों ने शिकायत की कि बाहर से दवा मंगाई जाती है। वहीं, उन्होंने अस्पताल में गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विधायक सैय्यदा खातून ने सोमवार को सीएचसी में ओपीडी, बेड पर मरीजों को देखा। एक्स-रे, पैथालॉजी आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था देख नाराज हुईं। बेड पर कई मरीज बिना चादर के लेटे मिले। पता चला कि चादर चीफ फार्मासिस्ट अपने कब्जे में रखे हैं। कर्मचारी दवा का स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखा पाए। विधायक ने कहा कि अस्पताल की हालत खराब है। उन्होंनेे सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजे सिंह से व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। व्यवस्था जल्द चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कहा। विधायक ने अस्पताल पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द अस्पताल की व्यवस्था ठीक हो जाएगी। इस मौके पर सुहैल फारूकी, जहीर अहमद मलिक, फैजान शबलू, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, आलम जिगर, बच्चा राम बौद्ध, नदीम अहमद, मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे।