लापता पिता और दो पुत्रियों का पता नहीं चला
बांसी। लापता पिता और उसकी दो बेटियों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम की मदद से पुलिस ने उनकी तलाश कराई।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तकाम गांव निवासी एक व्यक्ति और उसकी दो पुत्रियां रविवार को संदिग्ध हाल में लापता हो गई थीं। गांव के बगल से गुजरने वाली राप्ती नदी के पास चप्पल और बाइक मिली। इसके आधार पर सोमवार को खेसरहा पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ टीम ने काफी तलाश की, लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चला।
क्षेत्र के विशुनपुर मुसतकहम गांव निवासी रामधनी अपनी पांच वर्षीय पुत्री शिवांगी और दो वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ बाइक से रविवार को करीब एक बजे घर निकले थे। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के उत्तर राप्ती नदी के किनारे बाइक और रामधनी की चप्पल मिली। सोमवार को एसओ खेसरहा रविंद्र सिंह की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में खोजबीन करती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।