शिविर में 208 मरीजों में हुआ निशुल्क दवा वितरण
सिद्धार्थनगर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से ‘आयुष आप के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मधुकरपुर में निशुल्क दवा वितरण शिविर लगाया गया। इस दौरान 208 मरीजों की सेहत की जांच के बाद औषधियों का वितरण किया गया।
सुबह आठ बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित कैंप में 75 पुरुष, 113 महिलाएं तथा 20 बच्चों ने अपनी सेहत की जांच कराई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट सहदेव प्रसाद गुप्ता, फार्मासिस्ट वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दवाएं वितरित की। मनोरमा मिश्रा, शांति देवी, सुलई, सुरेश गुप्ता, श्यामदेव, मोहित गुप्ता, सूरज आदि उपस्थित रहे।