फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

पथरा। बांसी थाना क्षेत्र के मिठवल बुजुर्ग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह फंदे से लटकता शव पाया गया। मृत महिला के मायके के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली बांसी के ग्राम मिठवल बुजुर्ग में मीना (24) पत्नी लवकुश चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जनपद संतकबीरनगर के कोतवाली मेंहदावल के बिसौवा निवासी रामसेवक चौरसिया ने अपनी पुत्री मीना की शादी मार्च 2020 में कोतवाली बांसी के मिठवल बुजुर्ग निवासी लवकुश के साथ की थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोगों ने मीना को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसकी जानकारी मीना मोबाइल फोन से मायके वालों को देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज के लिए सोमवार को भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था और अगले ही दिन कमरे की छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मीना का शव मिला। पुलिस ने मीना की माता रमावती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्र ने कहा कि इस मामले में आरोपित पति लवकुश, ससुर रामप्रसाद, सास गायत्री देवी, ननद रूपा व वंदना पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें