फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़क बनाकर छोड़ा, सफर हुआ कठिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरी सड़क बनाकर छोड़ा, सफर हुआ कठिन
विज्ञापन

- निर्माण कार्य छोड़कर चला गया ठेकेदार
- गिट्टी उधड़ने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। क्षेत्र के लोटन-मोहाना मार्ग से जाफरजोत को जोड़ने वाली सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। सड़क की उखड़ी गिट्टियां लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के लोटन- मोहाना मार्ग से होकर जाफर जोत को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण चल रहा था। जर्जर सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो क्षेत्र के लोग खुश हो गए कि अब आवागमन सुगम होगा। लेकिन निर्माण के बीच ही लगभग तीन सौ मीटर सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार चला गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। एक वर्ष से सड़क बदहाल पड़ी है। सड़क बनवाने के लिए अधिशासी अभियंता को लिखित व मौखिक जानकारी दी गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं हुआ। पेंटिंग होने का इंतजार करते एक वर्ष बीत गया। सड़क पेंटिंग नहीं हुई। अधूरी सड़क छोड़ने से गांव के लोगों में आक्रोश है। इसी मार्ग से छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं। ग्रामीण शंभू प्रसाद जायसवाल, सज्जन कुमार, मंतराम, चिनगुद चौधरी, सुमित चौधरी, रामहर्ष, राम बिलास, प्रमोद आदि का कहना है कि सड़क के संबंध में जिम्मेदारों से बात की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अगर जल्द ही सड़क नहीं बनी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण कुमार ने बताया कि ठेकेदार का अन्य जगह काम चल रहा है। काम पूरा होते ही एक सप्ताह अंदर सड़क बनवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें