मतदान के बाद होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
सिद्धार्थनगर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए विभागीय तैयारी चल रही है। कामिल, फाजिल, मुंशी, मौलवी की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इसमें 28 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में परीक्षा संभावित है।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 75 मदरसे संचालित हो रहे हैं। इसमें मुंशी, मौलवी (हाईस्कूल), आमिल (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक), फाजिल (परास्नातक) की परीक्षा होती है। बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी चल रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षा संभावित है। ऐसे में आवेदन फार्म भरने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 28 मार्च तक चलेगी। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर आवेदन होगा। परीक्षा के संबंध में अन्य तैयारी चल रही है।
पांच मार्च तक होगी आवेदनपत्रों की जांच
विभाग के मुताबिक, 28 फरवरी तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा होगा। पांच मार्च तक आवेदन पत्रों की जांच करके मदरसे के प्रधानाचार्य पोर्टल पर फार्म को लॉक करेंगे।