फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रोजगार के लालच में गंवाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में रोजगार के लालच में गंवाई रकम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के आठ बेरोजगार युवक, विदेश में रोजगार के लालच में रकम गवां बैठे। पीड़ितों ने सदर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव निवासी सरफराज का कहना है कि एक व्यक्ति ने उनसे विदेश भेजने के लिए वीजा के नाम पर 60 हजार रुपये लिए थे। मो. असलम से 60 हजार, इमरान खान से 40 हजार, जावेद से 60 हजार रुपये लिए गए थे। जब वीजा की बात की गई तो आनाकानी करने लगा। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रुपये दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। इसी प्रकार सदर थाना क्षेत्र के ही कोड़रा ग्रांट गांव निवासी इरफान अहमद ने 65 हजार, जावेद अहमद ने 65 हजार रुपये हड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीश खान ने भी वीजा दिलाने के नाम पर रकम हड़प लेने का आरोप लगाया है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के किटयार गांव निवासी फिरोज अहमद ने भी विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने एक ही व्यक्ति को रकम देने की बात कही है। इनका आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपित ने इन्हें जल्द ही विदेश भेजने की बात की थी। फिर आनाकानी करने लगा। जब इन लोगों ने रकम की मांग की तो मोबाइल फोन बंद कर दिया। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें