खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
सिद्धार्थनगर। यूरिया की बढ़ती हुई किल्लत को देखते हुए कृषि विभाग की टीम ने खाद की दुकानों की जांच की। स्टाक रजिस्टर देखा, रेट बोर्ड देखा। कुल 20 दुकानों पर टीम पहुंची। खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
यूरिया की किल्लत जनपद में बरकरार है। एक बोरी खाद के लिए किसान परेशान हैं। खाद आवंटन के बाद हो रही समस्या को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में कई टीमों ने क्षेत्र में खाद की दुकानों पर जांच की। टीम ने 20 स्थानों पर छानबीन की। इसमें बिना कारण गायब रहने वाले चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
11 दुकानों पर खाद में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए नमूने लिए। गड़बड़ी पाए जाने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि दुकानों की जांच की गई है। कुछ दुकानदार हट गए थे, उन्हें नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। समय से जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।