पथरा क्षेत्र के सेमरहनी गांव में किसान गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक राघवेंद्र प्रता?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों के हित में कार्य कर रही सरकार : विधायक
भाजपा की ओर से सेमरहनी गांव में किसान-गोष्ठी का आयोजन
कार्यक्रम में किसानों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। भाजपा की ओर से रविवार को क्षेत्र के सेमरहनी गांव में रविवार को किसान-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डुमरियागंज के विधायक ने किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कृषि कानून में लागत कम मुनाफा अधिक बटोरने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए योजनाओं को संचालित करने की कवायद चल रही है। इसके द्वारा सभी पात्रों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व भाजपा की कार्यप्रणाली को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार जो भी रही उसमें किसान के यूरिया, डीएपी व गैस सिलिंडर को लेकर मारी मारी होती रही। मगर भाजपा सरकार बनते ही उक्त सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया। कृषि कानून का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की जम कर आलोचना की गई। सरकार ने जो कृषि कानून पास किया, वह किसानों की आय में वृद्धि करने वाला है। इस बात को लेकर सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर इसे विस्तार से बताए। कार्यक्रम को जिलामंत्री दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र पांडेय व उपेंद्र प्रताप सिंह भी संबोधित किया। इस दौरान नीरज मणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ल, गोपाल तिवारी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, राजू पाल, डॉ. संजय गौतम, श्रीराम चौधरी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।