फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे भी दिन छाया रहा कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड

विज्ञापन
घने कोहरे के कारण वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलानी पड़ी।(संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दूसरे भी दिन छाया रहा कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड
विज्ञापन

पूरे दिन नहीं निकली धूप, कोहरे से आवागमन रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह से ही कोहरा छाए रहने, पूरे दिन धूप न निकलने और गलन के साथ हवा चलने के कारण रविवार को लोग घर में ही दुबके रहे। कोहरा के कारण आवागमन भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहन कम नजर आए।
कई दिनों से आसमान साफ रहने और निकल रही धूप के बाद शनिवार को मौसम के करवट बदलने से लोगों की सांसत बढ़ गई। शनिवार को जहां दोपहर तक कोहरा छाया रहा, वहीं, रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। हवा चलने के कारण गलन बढ़ गई। दोपहर तक पारा दस डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। लोग अलाव तापते रहे। दोपहर बाद सूरज आसमान में नजर तो आया लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। सूरज निकलने के कारण पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी महसूस होती रही। रविवार छुट्टी को दिन होने और दूसरे ठंड के कारण लोग सड़क पर निकलने से बचते रहे। जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकले और काम खत्म कर तुरंत घर पहुंच गए। हालत यह रहा कि शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर इक्का-दुक्का ही वाहन चलते नजर आए। शाम को कोहरा का प्रकोप बढ़ते ही वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। दुर्घटना की आशंका से वाहन चालक सड़क पर रेंगते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में भी कम नजर आए लोग
ठंड के मौसम में रविवार छुट्टी के दिन धूप निकलने पर शहर के उद्यान पार्क एवं बुद्धा पार्क में लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन धूप न निकलने और कोहरा छाए रहने के कारण पार्क भी सूने नजर आए। जो आए भी वह गलन और ठंड के कारण कुछ ही देर में वापस हो लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें