फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव की प्रदर्शनी में रहेगी कालानमक गैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव की प्रदर्शनी में रहेगी कालानमक गैलरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में एक जिला एक उत्पाद कालानमक चावल के उत्पादन एवं बिक्री को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष भी ब्रांडिंग की जाएगी। इसके लिए कपिलवस्तु महोत्सव में 20 नवंबर को आयोजित होने वाली गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक किसानों को कालानमक धान के उत्पादन को बढ़ाना देने के तरीके बताकर प्रोत्साहित करेंगे। प्रदर्शनी स्थल पर कालानमक गैलरी बनाई जाएगी। वहां विविध प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे।
दो वर्ष पहले एक जिला एक उत्पाद के तहत के चयनित हुए कालानमक धान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पिछली बार कपिलवस्तु महोत्सव में ही कालानमक महोत्सव का भी आयोजन किया गया था। उसके तहत आयोजित गोष्ठी में केंद्रीय कृषि मंत्री भी शामिल हुए थे। साथ ही विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे, जिसमें कई उत्पादक कंपनियां, होटल एवं विक्रेता शामिल हुए थे। उससे कालानमक की खूब ब्रांडिंग हुई थी और इसका परिणाम रहा कि कालानमक धान के उत्पादन बढ़ा ही इसके मूल्य में भी वृद्धि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इस धान के उत्पादक किसानों को फायदा मिला। प्रशासन ने इस बार भी प्रदर्शनी कालानमक गैलरी स्थापित करने का निर्णय लिया है। वहीं पहले दिन आयोजित होने वाली गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों की तरफ से किसानों को कालानमक धान उत्पादन से होने वाले लाभ एवं तरीके बताए जाएंगे, जिससे जिले में कालानमक धान के उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ाया जा सके, साथ ही इसकी बिक्री केंद्र स्थापित कर उत्पादन का उचित लाभ पाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। कालानमक गैलरी में उत्पादक कंपनियां, विक्रेता रिसर्च करने वाले एवं किसानों के 25 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि महोत्सव के माध्यम से कालानमक उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा ही, साथ ही प्रचार-प्रसार से इसकी विक्री के लिए बाजार भी तैयार होगा, जिससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें