सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाजयुमो के तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाए। 12 टीमों के खिलाड़ियों ने लीग मैच खेला।
पहला मैच जय किसान इंटर कॉलेज सकत पुर सनई व राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के बीच में खेला गया, जिसमें विजेता की टीम विजया रही। दूसरा मैच सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार व जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई बी के बीच खेला गया, जिसमें सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। तीसरा मैच यूपीएस पननी व किसान इंटर कॉलेज उसका बाजार के बीच खेला गया, जिसमें उसका बाजार विजेता रही। चौथा मैच हसवा पार व गनेरा के बीच खेला गया, जिसमें गनेरा विजेता रही। पांचवा मैच सनई सी व इंडिया स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमें इंडिया स्टेडियम विजयी रही। जबकि छठवा मैच मिठवल व नौगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें मिठवल विजयी रही।
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अजय शर्मा, अमितेश्वर पांडेय, सुधीर पांडेय, निशांत पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।