फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी बिल्ली के हमले से दो लोग जख्मी

Tue, 05 Dec 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर क्षेत्र के पचपेड़वा तिराहे से समय माता के स्थान के बीच में दूसरे दिन भी दो लोगों को बिल्ली ने जख्मी किया, लेकिन नगर पंचायत के ईओ से शिकायत करने के बाद भी बिल्ली को पकड़ा नहीं जी सकी।
विज्ञापन

बढ़नी के नगर क्षेत्र में रविवार को बिल्ली के हमले से छह लोग घायल हो गए थे। बिल्ली को नहीं पकड़ पाने से दूसरे दिन सोमवार को भी बिल्ली ने दो लोगों को घायल कर दिया। बिल्ली के खौफ से लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। बढ़नी कस्बे के ही दो लाेगों को बिल्ली ने काटा है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एआरवी लगाया। प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि बिल्ली काटने के कारण जख्मी हुए दो लोगों को सोमवार को एआरवी लगाया।
नगर पंचायत बढ़नी के ईओ अजय कुमार ने बताया कि बिल्ली की तलाश के लिए नगर पंचायत कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन बिल्ली नहीं मिली, जल्द ही बिल्ली को खोज कर उसे वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें