भारतीय मुद्रा बरामद, एक गिरफ्तार
खुनुवां। एसएसबी 43वीं सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 9,97,000 रुपये बरामद किए। कोई कागजात न दिखा पाने के कारण बरामद नोट को खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
सीमा चौकी खुनुवां के एएसआई शामलाल ने बताया कि सीमा पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से भारतीय मुद्रा बरामद की गई। बरामद रकम के संबंध में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
पूछताछ में उसने अपना परिचय दिलीप कुमार निवासी सरदार पटेल नगर वार्ड नंबर 10 थाना उसका बाजार बताया। बरामद भारतीय मुद्रा सहित खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में 43वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट अमित सिंह ने बताया कि सीमा पर होने वाली तस्करी व अन्य अपराध की रोकथाम के लिए गश्त व नाका पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।