फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से आजिज वृद्धा ने आग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से आजिज वृद्धा ने आग लगाकर दी जान
विज्ञापन

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव में वृद्धा ने संकरी गली में घुसकर खुद को आग लगा ली। जबतक लोग गली में घुसकर आग बुझाते, वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि अक्सर बीमार रहने के कारण वृद्धा ने यह कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के लखनापार गांव निवासी इसरावती (60) पत्नी रामअनुज के परिवार में तीन लड़के रामअजोर, राम खेलावन, राम अटक और पांच बेटियां हैं। इसमें केवल रामअजोर की शादी हुई है। परिवार के सदस्यों के मुताबिक सभी लोग शनिवार दोपहर बाद खेत में गेहूं कटाने के लिए खेत गए थे। इसरावती घर पर अकेली थीं। शाम को घर के बगल में निकली पतली गली में वह घुस र्गइं, जहां पर एक आदमी को जाने में भी काफी मशक्कत करना पड़े। इसके बाद उन्होंने खुद को आग के हवाले कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने परिवार के लोगों को खेत में सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर कोतवाल जोगिया पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह से शव को बाहर निकाला गया। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि वह बीमारी से आजिज होकर शायद कदम उठा ली है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें