फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वार रूम सहित कई रूम में मौजूद नहीं रहे स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में बुधवार को भी कई रूम से स्वास्थ्यकर्मी गैरहाजिर रहे। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य कर्मियों को खोजने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, जबकि वार रूम का भी दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल काॅलेज के पुराने भवन में मौजूद इंजेक्शन कक्ष में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। जबकि कमरे के बाहर एक मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहा था। मरीज ने बताया कि 30 मिनट से स्वास्थ्य कर्मी नहीं है। पूछने पर कोई बता भी नहीं रहा है। एमसीएच विंग के नवजात टीकाकरण कक्ष में भी कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। जबकि एमसीएच विंग में बने वार रूम का भी दरवाजा बंद था। प्रभारी प्राचार्य गोविंद भगत ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों काे कक्ष में बैठने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं बैठ रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें