सिद्धार्थनगर। टीबी मरीजों को पोषक आहार के लिए मिलने वाली अनुदान राशि में इजाफा हुआ है। अब 500 की जगह 1000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जिले में कुल 4393 टीबी मरीज पंजीकृत हैं।
सरकार की ओर से निक्षय पोषक योजना के तहत मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छह माह में 1500-1500 रुपये दो बार अब तक दिए जा रहे थे। एक नवंबर से 1,000 रुपये छह माह तक दिए जाएंगे। क्षय रोग विभाग मरीजों को मुफ्त जांच और छह माह तक टीबी की दवा भी मुफ्त उपलब्ध कराता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. एमएन त्रिपाठी ने बताया की टीबी उपचार में पोषण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए टीबी मरीजों के लिए इस पर खास ध्यान दिया जाता है। संवाद