फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामपंचायत अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामपंचायत अधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के धरनिहवा गांव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से हाथापाई का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्रामप्रधान पर मारपीट और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने लोटन पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोटन ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संजय पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कायाकल्प योजना के तहत ग्राम धरनिहवा में परिषदीय विद्यालय का बाउंड्रीवॉल का कार्य हो रहा है। बृहस्पतिवार को राजगीर काम कर रहा था। प्रधान के पुत्र सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और गाली देते हुए कार्य को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जब वह पहुंचे तो अभद्र व्यवहार करते हुए आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। कोतवाली लोटन अभिमन्यु सिंह ने कहा शिकायत पत्र मिला है। मामले की जांच करके आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें