फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना बजरंगबली का जन्मोत्सव, विधि-विधान से हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मना बजरंगबली का जन्मोत्सव, विधि-विधान से हुई पूजा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बालाजी का भजन-कीर्तन हुआ और भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई जगह स्टाल लगाकर लोगों में प्रसाद बांटा गया।
मुख्यालय पर क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया। हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती हुई। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बजरंगबली की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि बजरंगबली कलियुग के आराध्य देव हैं। क्रीड़ा भारती परिवार बजरंगबली को क्रीड़ा के क्षेत्र में सृष्टि में प्रथम पहलवान के रूप में इनका आदर सम्मान करता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख अरविंद ने क्रीड़ा भारती से खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए सभी को प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम संयोजक कैलाश मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुजीत जायसवाल, राम शंकर पांडेय, तुलसीराम, प्रकाश, तारकेश्वर, विनय, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें