फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण अभियान तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

Thu, 07 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में समुदाय स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान चार बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया। सभी महिला शिक्षकों के साथ बैठक कर टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक बर्डपुर डॉ. सुबोध चंद्रा ने बताया कि एचपीवी मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण बनता है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि एचपीवी टीका सुरक्षित और प्रभावी है। किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके। विद्यालय प्रधानाचार्य शिवकरण ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें