फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्यापार मंडल ने की अपील, स्वयं हटाएं अतिक्रमण

Thu, 07 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बुधवार को नगर के सभी व्यापारियों से अपील की कि वह सार्वजनिक सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने में सहयोग करें। उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि दुकान, प्रतिष्ठान और आवास के सामने मार्ग, पटरी पर रखे सामान, अस्थाई दुकान को स्वयं हटा लें। इससे आवागमन सुगम होगा और नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। साथ ही यह भी कहा कि वर्तमान में नगर के मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि हम सभी व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटाकर मार्ग को चौड़ा रखते हैं तो प्रशासन के पास ओवरब्रिज की आवश्यकता का आधार कमजोर होगा तथा प्रस्ताव करने से बचेंगे। ओवरब्रिज बनने से मुख्य बाजार का व्यापार बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्राहक की पहुंच कम हो जाती है। इसलिए यदि आपकी दुकान व आवास के सामने आपके या आपके किराएदारकी ओर से कोई भी अस्थाई या स्थाई अतिक्रमण है तो उसे सप्ताह के अंदर स्वयं हटा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें