फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालिका की मौत, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के मर्यादपुर-तौलिहवा मुख्य मार्ग पर स्थित सुठौली गांव के पास सोमवार की शाम को 11 वर्षीय बालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
नेपाल के यशोधरा गांव पालिका वार्ड नंबर पांच ग्राम बूढ़ापार थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु निवासी सुमन यादव (11) पुत्री नवल किशोर यादव मर्यांदपुर स्थित स्कूल से चार बजे पढ़कर अपने घर जाने के लिए निकली थी। वह मर्यादपुर-तौलिहवा मुख्य मार्ग से साइकिल से अभी सुठौली गांव के पास पहुंची थी कि विपरीत दिशा तौलिहवा की तरफ से आ रही एक सौ बोरी खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ उससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क पर आने-जाने वाले राहगीर व लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद मर्यादपुर स्थित पुलिस चौकी के जवान पहुंचे। इसी बीच भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि भंसार कस्टम कराने के लिए भारतीय ट्रेड के ट्रक एक लाइन से सड़क की पश्चिम पटरी पर कई दिनों से खड़े रहते हैं। इससे आधे से अधिक सड़क पर ट्रकों का ही कब्जा जमा रहता है। भीड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले करने जा रही थी। तभी और पुलिस आ गई। इसके बाद उग्र भीड़ भंसार के लिए खड़े भारतीय ट्रकों पर पथराव करने लगी। लगभग दर्जन भर ट्रकों के शीशे आदि क्षतिग्रस्त हो गए। गुस्साई भीड़ को पुलिस ने मनाया। देर शाम तक मुख्य मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक दोनों तरफ जाम से राहगीर परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें