फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाजे-बाजे संग गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Sat, 14 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महिलाओं ने श्रीगणेश की आरती उतार परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर में चौक रोड रस्तोगी मंदिर के पास, कश्यप मोहल्ला, पांडेय मोहल्ला व दक्षिण डिहवा पर स्थापित श्रीगणेश की मूर्ति का शनिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। दोपहर बाद नगर में निकाले गए शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पूजन-अर्चन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने श्रीगणेश की आरती उतार परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। युवा अबीर-गुलाल उड़ाते गणपति बप्पा का जयकारा लगाते डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। शोभायात्रा मुख्य कस्बा, कसेरा मोहल्ला, प्राइवेट बस अड्डा व पुराना बैंक रोड होते हुए रात करीब आठ बजे नगर स्थित बाबू पोखरा पर पहुंचा, जहां विधि-विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर चैयरमैन अजय गुप्ता, मनीष जयसवाल, राजाबाबू, प्रिंस पांडेय, दुलारे, जैकी, पिंकू पांडेय, पिंटू गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, राकेश कौशल, चाहत कमलापुरी व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें