फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन दिन से 100 घरों की बिजली गुल...लोगों में आक्रोश

Sat, 14 Sep 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा कस्बे में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। कस्बे में लोकल फाल्ट के चलते तीन दिनों से 100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे जहां कस्बे के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं व्यापार पर असर पड़ रहा है। विद्युत निगम के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पथरा कस्बे में सप्लाई के लिए लगे तार काफी पुराने होने के साथ जर्जर हो चुके हैं। इससे कई बार तार टूटकर सड़क पर गिर जाते। इसको देखते हुए कस्बे में नए खंभे और केबल तार लगाने का टेंडर जारी हुआ। एक माह पहले पूरे कस्बे में नए खंभे गाड़ कर ठेकेदार चला गया और केबल नहीं लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में एलटी तार में हाई वोल्टेज सप्लाई आने से कस्बे के लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए और तब से पूरे कस्बे में विद्युत सप्लाई बंद है। हालांकि तीन दिनों से लाइन मैन लाइन ठीक करने में लगे हैं, लेकिन देर शाम तक तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। कस्बा निवासी जग प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार, बाजू सिंह, गोविंद, राजेश मोदनवाल, प्रदीप, विनोद, कृपाशंकर सहित आदि लोगों ने बताया कि तीन दिनों से कस्बे में विद्युत आपूर्ति न होने से कारोबार पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में पथरा फीडर पर तैनात जेई से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद था। एक्सईएन एसपी गौतम ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं थी। जेई से बात करता हूं कि सप्लाई क्यों बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें