फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर में बनेंगे चार वाहन स्टैंड, जल्द मिलेगी जाम से निजात

Sun, 08 Jun 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगरीय क्षेत्र में चार वाहन स्टैंड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट आवंटित होने के साथ टेंडर प्रक्रिया आखिरी चरण में है। 60 लाख रुपये की लागत से ये स्टैंड बनेंगे।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय और कैंटीन की सुविधा से स्टैंड लैस होंगे। स्टैंड के अस्तित्व में आने से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगा। क्योंकि, इसके बाद सड़क किनारे कोई वाहन नहीं खड़ा कर सकेगा।
नगर पालिका का दायरा बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो गई है। हालात ये हैं कि नगर में प्रवेश करने के बाद आप आसानी से नहीं निकल सकते हैं। क्योंकि, स्थायी स्टैंड न हाेने के कारण इधर-उधर वाहन लगाकर सवारी भरा जाता है। साथ ही लोग सड़क पर ही वाहन पार्किंग कर देते हैं। ऐसे में हर घंटे शहर का कोई न कोई हिस्सा प्रभावित होता है। खासकर स्टेशन रोड, बर्डपुर रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

लाइलाज बीमारी बन चुके जाम की समस्या से निजात दिलाने की लोग लगातार आवाज भी उठा रहे थे। नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रशासन को पत्राचार करके स्टैंड बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया था। प्रशासन की ओर से जमीन चिह्नित करके दे दी गई। साथ ही नगर पालिका प्रशासन की ओर से बजट की प्रक्रिया शुरू हुई। चार स्टैंड बनाने के लिए 60 लाख रुपये स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
100 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबाई वाले इस स्टैंड पर सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। यहां प्रतीक्षालय से लेकर शौचालय और कैंटीन आदि की सुविधा रहेगी। माना जा रहा है कि स्टैंड बन जाने से शहर की बड़ी समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। शहर ही जाम से जूझने वाले शहर में लोग आसानी से फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें