हादसे में मासूम समेत चार घायल
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर सोमवार को दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बच्ची समेत तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक को सामान्य चोट लगी हैं।
कठेला थाना क्षेत्र के बेलभरिया निवासी उमेश (19) बहन अकाली (25) व भांजी चांदनी (6) को बाइक से उसका से घर आ रहे थे। वह जैसे ही गौहनिया चौराहे पर पहुंचे तभी सामने से बाइक सवार मनिराम (25) ने टक्कर मार दी। कठेला थाना क्षेत्र के कोमरी गांव निवासी मनिराम चिल्हिया में अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के विद्यालय में छोड़कर वापस आ रहे थे। हादसे में चारों घायलों को एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने चांदनी, उमेश और मनिराम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिल्हिया एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली थी। जबतक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक चारों घायल अस्पताल पहुंचा दिए गए थे।