विदेशी मटर बरामद, तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार
रमवापुर तिवारी। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान दो तस्करों को पकड़ा। उसके कब्जे से 475 किलोग्राम विदेशी मटर बरामद की।
पूछताछ करने के बाद उन्हें कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान विनोद यादव, गंगाराम निवसी सदभरा वार्ड नंबर सात थाना कृष्णनगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में की गई।
पूछताछ के बाद बरामद मटर सहित दोनों आरोपितों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।