फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बसों की फिटनेस की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बसों की फिटनेस की होगी जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विद्यालय खुलने वाले हैं। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन को अपनी बसों की फिटनेस जांच कराने में तेजी दिखानी होगी। अगर समय सीमा खत्म हो गई तो आवेदन करके प्रमाण पत्र हासिल करना होगा। संभागीय परिवहन विभाग अनफिट वाहनों के संचालन पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए जांच अभियान चलाएगा।
कोरोना की पहली और फिर दूसरी लहर के चलते शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरी चुकी है। 16 अगस्त से माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों के खोलने की कवायद शुरू हो गई है। ऐसे में विद्यालय प्रशासन के साथ ही संभागीय परिवहन विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। जिन विद्यालय में वाहन खड़े हैं, उनमें से कई की ‘सेहत’ बिगड़ गई है। विद्यालय के वाहनों से पूर्व में हुए हादसे को देखते हुए विभाग सतर्क है। अनफिट वाहनों के चलने से हादसे न हो, उसके लिए संभागीय परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच करेगा। इसमें अनफिट मिलने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों का मानना है कि अगर वाहन में गड़बड़ी रहेगी तो हादसे होने की आशंका अधिक रहती है। एआरटीओ एके शुक्ल ने बताया कि विद्यालय के वाहनों की फिटनेस की जांच होगी। ऐसे में जिन वाहनों की समयसीमा खत्म हो गई है, उनके फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करवा लें। जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें