लोटन। लोटन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान लोटन निवासी एक किशोर से तलाशी में एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। उसे लोटन -बरवां केजी बांध पर मंदिर वाले तिराहे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर किशोर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस रोज की भांति रात्रि गश्त पर थी, इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक असलहा लेकर केजी बांध पर मंदिर तिराहे के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में किशोर ने बताया कि जिन लोगों ने मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छूटकर आने के बाद उनसे हम को डर था। इसी कारण असलहा रखा था लेकिन यह नहीं बताया कि असलहा कहां से लाया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर किशोर न्यायालय बोर्ड भेज दिया। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि अवैध रूप से हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।