फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पहलुआं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन सीईसी की ओर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की ऑनलाइन कार्यशाला हुई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। डिजिटल शिक्षा (मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज) तथा उच्च शिक्षा में हितधारकों की सहभागिता के बढ़ते महत्व को दृष्टिगत रखते हुए कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी) ने वर्ष 2026 के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को आभासी माध्यम से कार्यशाला का आयोजन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सीईसी तथा डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उसकी विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना रहा। यह पहल सीईसी की ओर से विकसित मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज तथा अन्य डिजिटल शिक्षण कार्यक्रमों के व्यापक प्रसार, उनमें अधिकाधिक नामांकन एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग एवं अकादमिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से स्थापित अंतर-विश्वविद्यालय केंद्रों में से एक है। इसकी स्थापना उच्च शिक्षा की आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से की गई है। देशभर में स्थापित अपने 20 मीडिया केंद्राें के नेटवर्क के माध्यम से के व्यवस्थित विकास तथा चैनलों के लिए शैक्षणिक सामग्री के निर्माण में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जिससे उच्च शिक्षा तक व्यापक एवं समान अवसर आधारित पहुंच सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में सीईसी के आउटरीच कार्यक्रम के तहत 15 जुलाई, 2026 को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज जागरूकता विषयक एक ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें शिक्षाविद्, मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज पाठ्यक्रम समन्वयक तथा अन्य संकाय सदस्य शामिल थे। इसमें कई विषयों पर चर्चा की गई।
संक्षिप्त प्रस्तुति के पश्चात डॉ. चन्द्र गुप्त, निदेशक, ईएमसीआर इंदौर ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विकास एवं संचालन की प्रक्रिया पर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी प्रस्तुति दी। प्रो. कविता शाह, कुलपति, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने कार्यशाला की गुणवत्ता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज के माध्यम से ज्ञान के प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसमें प्रो. सौरभ, अधिष्ठाता, वाणिज्य संकाय एवं निदेशक, प्रो. जितेन्द्र, अधिष्ठाता, शैक्षणिक कार्य और ऑफ़लाइन कार्यशाला आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. सौरभ, प्रो. नीता यादव, प्रो. जितेन्द्र सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, प्रो कौशलेन्द चतुर्वेदी, प्रो. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. विमल चन्द्र वर्मा, डॉ कपिल गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें