बांसी। गोल्हौरा कस्बे में थाना के निकट शुक्रवार की देर रात एक बैटरी की दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान व नकदी जलकर राख हो गया। दुकानदार ने शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। बरगदवा गांव निवासी मोतीलाल की बिजली के सामान की दुकान गोल्हौरा थाना से लगभग 200 मीटर पश्चिम है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात्रि लगभग 2 बजे उन्हें दुकान के अगल-बगल के लोगों से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा सब कुछ जलकर खाक हो गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड व डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने का कारण लोग शॉर्ट-सर्किट बता रहे हैं।
दुकानदार मोतीलाल की मानें तो दुकान में इन्वर्टर, बैटरी व बिजली के सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख व दो लाख अस्सी हजार रुपए नकद तथा जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ए