फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खराब मिले आरआरसी सेंटर, बेहतर निर्माण कराने के निर्देश

Sun, 03 Nov 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने साधन सहकारी समितियों के भवनों के छत एवं भवन की मरम्मत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरम्मत की प्रगति, मिनी स्टेडियम, मनरेगा मॉडल पार्क, एमडीएम शेड निर्माण, अन्नपूर्णा भवन, राशन की दुकान भवन की प्रगति एवं भूमि चयन की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूल मरम्मत की स्थिति, कम्युनिटी गेट शेड निर्माण, राज्य वित्त आयोग, 15वां वित आयोग के धनराशि के व्यय की स्थिति आदि के प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय पाया गया है कि आरआरसी सेंटर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की स्थिति खराब है सभी बीडीओ निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराएं। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ जीपी कुशवाहा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीपीआरओ पवन, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें