फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट व लूट का आरोप लगाया
खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौराहे का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर बुधवार को डीसीएम खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से खेसरहा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सकारपार गांव निवासी अजय कुमार अग्रहरि ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सकारपार चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है और उसके बगल ही सिराजुद्दीन निवासी टिकुर की भी दुकान है। बुधवार की सुबह आठ बजे अजय का डीसीएम सिराजुद्दीन कीदुकान के सामने खड़ा था। आरोप है कि सिराजुद्दीन ने अजय से गाड़ी हटाने को कहा, थोड़ा विलंब होने पर सिराजुद्दीन, नजाबुद्दीन, तपसीर, गल्लर, अली हसन अजय की दुकान में घुसे और अजय व उसके छोटे भाई शैलेंद्र को ईंट पत्थर और लाठी-डंडों से मारापीटा। इससे अजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही दुकान से 55 हजार रुपये भी उठा ले गए। वहीं, दूसरे पक्ष के सिराजुद्दीन ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गाड़ी हटाने को कहने पर शैलेंद्र, मनीष, अजय, रवि निवासी सकारपार ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों, लात-जूता से मुझे और मेरी भाभी तैरुन्निशा, भाई तपसीर को पीटा। 62500 रुपये दुकान में घुसकर निकाल लिया गया। मेरी भाभी का कान का झाला भी निकाल लिया। सूचना पर मौके पर खेसरहा और बांसी कोतवाली पुलिस की टीम भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह का कहना है दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें