फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सहित आठ पदाधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-53, 54
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सहित आठ पदाधिकारी निलंबित
कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा
मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को धरना देने पर गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में धारा 144 लगने के बाद भी लेखपाल कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन धरने पर डटे रहे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आठ सूत्री मांगों पर चर्चा की। इस बीच जिलाध्यक्ष, मंत्री सहित आठ लेखपालों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया। साथ ही मंडलायुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार से लेखपालों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल संघ धरना दे रहा है। शासन के कड़े रुख के बाद भी लेखपाल धरने से हट नहीं रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री राम समुझ, बांसी के तहसील अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंत्री मो फारूक, इटवा के अध्यक्ष अमरदीप चौधरी, मंत्री नवीन चौधरी और शोहरतगढ़ के अध्यक्ष नजमुल हसन व मंत्री रामजतन को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, लेखपालों का कहना है कि आठ सूत्री मांगों को लेकर लगातार धरना चलता रहेेगा। निलंबन से लेखपाल नहीं डरने वाले हैैं। रही बात गिरफ्तारी की तो उससे भी लेखपाल नहीं डरने वाले हैं। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, पे-बैंड 2800 करने, वेतन विसंगति दूर किए जाने, लेखपाल का पद नाम बदलने तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने की मांग जायज है। लेकिन प्रशासन कार्रवाई करके मांगों को दबा रही है। एडीएम सीताराम गुप्ता ने निलंबन की पुष्टि की है। मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिलामंत्री राम समुझ, राम करन गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अनूप यादव, हरिश्चन्द्र, अरुण श्रीवास्तव, रामदेव यादव, अशोक यादव, रामजतन, दिवाकर चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, सुधीर, असलम परवेज, कृष्ण भूषण, उमेश, अमरदीप चौधरी, नवीन, राम शंकर, विनय, देशराज कुशवाहा, प्रबल प्रताप सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राम कुमार, श्रद्धा सुमन, सारिका शर्मा, प्रीती, सोनाली आदि की उपस्थित रही।
विज्ञापन

लेखपाल को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के भदवल गांव निवासी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल को फोन पर एक व्यक्ति ने गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर सदर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के सकतपुर सनई गांव निवासी विनय कुमार पांडेय ने सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सदर तहसील में लेखपाल हैं और उनकी तैनाती क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 के टोला भदवल में तैनात हैं। आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल फोन पर गांव निवासी एक युवक ने बिना किसी से वजह के बहस की और विरोध करने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है। उससे जान का खतरा है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मिले तहरीर के आधार पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राज्य कर्मचारी को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर भदवल गांव निवासी आरोपी विनय यादव पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी, एसआई जयप्रकाश दूबे, आरक्षी सुनील मिश्रा, कवीन्द्र चौहान राना, अनिल पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें