फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में सफाईकर्मी के साथ मारपीट

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में संविदा सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बाद सदर थाने में तहरीर देने पहु - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में सफाईकर्मी के साथ मारपीट
विज्ञापन

- सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका कार्यालय में अभिलेख मांगने पर सफाईकर्मी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका में ठेके पर कार्य करने वाले सफाईकर्मी विष्णु मौर्या ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि माह के 31 दिन काम करने के बाद 26 दिन का मानदेय दिया जा रहा था। जिसका विरोध करने और संबंधित शासनादेश मांगने पर अनाधिकृत रूप से लिपिक के पद पर कार्य कर रहा संविदा सफाई कर्मी ने उन्हें जाती सूचक गाली देते हुए मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। घटना के बाद नाराज सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त संविदा सफाईकर्मी की तरफ से अन्य कर्मियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि प्रत्येक कार्यदिवस के सापेक्ष कम दिनों का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने थानाध्यक्ष सदर से मामले में आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान पवन कुमार, धर्मराज रस्तोगी, पप्पू, आकाश, उमाशंकर, चंद्रिका प्रसाद, अरमान व राहुल मौजूद रहे। थानाध्यक्ष सदर तहसीलदार सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें